डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई के 112 कार्य


           
             डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई के 112 कार्य

1. शुभदेवी:- वेश्यावृत्ति में फंसी युवतियों को गुरू जी बेटी बनाते हैं ईलाज करवाकर, शादी
करके मुख्य धारा में लाते हैं।
2. सुखदुआ:- किन्नरों को सुखदुआ समाज का नाम देकर उनको अपनाना व समाज की मुख्य धारा
में लाना।
3. नवजागृति:-समलैंगिक लोगों का इलाज करवाना व उन्हें जायज
रिश्ते अपनाने की नसीहत देना।
4. शाही बेटियां:- भू्रण हत्या व लिंग भेद पर रोक लगाना। इसी उद्देश्य से पूज्य गुरूजी ने ऐसी
लड़कियां जिनको गर्भ में मार देना था, अपनाया व माँ-बाप की जगह खुद का नाम दिया।
5. शाही आसरा:- अनाथ- बेसहारा लड़कों को अपनाना, उन्हें शिक्षा देकर आत्म निर्भर बनाना।
6. निरोग पथ:- कुष्ठ रोगियों को आश्रय देकर उनका इलाज करवाना, उन्हे आत्मनिर्भर बनाना।
7. दीपदान:- निसंतान दंपत्तियों को बच्चे गोद दिलवाना।
8. साथी:- विकलांगों को कृत्रिम अंग व व्हील चेयर देना।
9. इंसानियत:- दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर यथा संभव सहायता करना।
10. - गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज करवाना।
11.ट्रयू लाईफ- आवारा, मानसिक एवं शारीरिक विकलागों की यथा संभव सहायता करना।
12. ट्रयू बल्ड पंप:- नियमित रूप से खूनदान करना।
13. अमर सेवा:- चिकित्सा व शोध कार्यों के लिए मरणोंपरांत शरीरदान।
14. ज्योति दान:- मरणोंपरांत नेत्रदान।
15. नन्हा फरिश्ता:- आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित शाह सतनाम जी मोबाइल
अस्पताल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाना।
16. दिव्य ज्योति:- आंखों के नि:शुल्क कैंप लगाकर मरीजों के आप्रेशन, दवा व खानपान का मुफ्त
प्रबंध करना ।
17. जन कल्याण:- जन कल्याण परमार्थी शिविर लगाकर विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा मरीजों का फ्री ईलाज
करवाना।
18. ट्रयू हैप्पी:- हृदय रोगों की मुफ्त जांच व रोकथाम के उपाय बताना।
19. आयुर्वेद संजीवनी:- आयुर्वेदिक नुस्खों व योग पद्धति द्वारा बीमारियों का इलाज करवाना।
20. देव चरित्र:- मांसाहार त्यागने व शाकाहार अपनाने की प्रेरणा देना।
21. सभ्य इन्सां:-आदिवासियों को सभ्य रहन-सहन, शिक्षा व रोजगार देकर समाज की मुख्यधारा में लाना।
22. हेल्दी लाईफ - बिना दवाई के नशों से छुटकारा दिलवाना।
23. जीव सुरक्षा:- जीव हत्या पर रोक लगाना।
24. रूहानी चरित्र:-रूहानी सत्संग द्वारा लोगों का चरित्र निर्माण करना।
25. आशीवार्द:- गरीब की शादी में आर्थिक मदद करना।
26. सच्ची शिक्षा:- आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता करना।
27. आशियाना:- लाचार, बेसहारा लोगों व गरीब विधवाओं को मकान बनाकर देना।
28. फूड बैंक:- फूड बैंक द्वारा दीन दुखियों को मुफ्त राशन प्रदान करना।
29. स्वच्छता अभियान:-सफाई अभियानों द्वारा लोगों को प्रदूषण व बीमारियों से बचाना।
30. नेचर कैंपेन:- पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाना।
31. रक्षा:- किसानों को पराली जलाने की बजाय गौशालाओं में चारे हेतु भेजने की प्रेरणा देना।
32. जलजाँ:- जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना।
33. जीव सुरक्षा:- आवारा व बीमार पशु पक्षियों का इलाज करना।
34. क्लॉथ बैंक:- दीन दुखियों व लाचारों को मुफ्त कपडेÞ प्रदान करना।
35. आत्म निर्भरता:- बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना।
36. तकनीकी खेती:- बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने व कम पानी से
अधिक पैदावार के लिए किसानों को नई-नई तकनीक सिखाना।
37. पक्षियोंद्धार:- पक्षियों के लिए घरों की छत पर दाना (चोगा) व पानी की व्यवस्था करना।
38. सहमति:- पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से निपटारा करवाना।
39. आत्म सम्मान:- महिलाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई व अन्य व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोलना।
40. सर्वधर्म संगम:- धर्म, जाति आदि सभी भेदभाव मिटाकर भाईचारा कायम करना।
41. आपदा प्रबंधन:- आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देना।
42. अभिशाप मुक्ति:- दहेज प्रथा रोकना।
43. सुरीति:- लोगों को पाखंड, अंधविश्वास से दूर करना।
44. गर्भ पवित्र:- गर्भवती महिलाओं को सत्संग सुनने, भजन सुमिरन करने, योद्धा शूरवीरों की
कहानियां पढ़ने व सुनने के लिए प्रेरित करना।
45. स्वस्थ-मस्त:- खेलों द्वारा युवाओं को बुराइयों से दूर करना।
46. ज्ञान कली :- लड़कियों की शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना।
47. आपदा मुक्ति:- बाढ़, भूकंप, बर्फवारी, सूखा इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत पहुंचाना
और पुर्नवास करवाना।
48. रू-ब-रू:- विवाह योग्य सत्संगी लड़के लड़कियों की शादी करवाना।
49. मदद:- चौबीस घंटे एंबुलैंस की सुविधा।
50. अग्नि रक्षक:- फायर बिग्रेड सेवा उपलब्ध करवाना।
51. अनोखी पहल:- जन्म, मृत्यु, विवाह आदि अवसरों पर फिजूल खर्च को रोककर मानवता भलाई
में पैसा खर्च करने के लिए प्रेरित करना।
52. मोक्ष शांति:- लोगों को गुरूमंत्र(ईश्वर भक्ति का तरीका)द्वारा तनाव मुक्त जीवन जीने का रास्ता
दिखाना और जन्म मरण से मुक्ति दिलाना।
53. आत्मरक्षा:- आत्म हत्या महापाप है। राम नाम द्वारा आत्मबल बढ़ाकर इसे रोकने की प्रेरणा देना।
54. सच्ची राह :- भ्रष्टाचार, लूटपाट आदि बुराइयों को समाप्त कर ईमानदारी जैसे सद्गुणों को पुनर्जीवित करना।
55. सही दिशा:- बाल विवाह रोकना।
56. बाल रक्षक:- बाल मजदूरी रोकना।


57. मुफ्त हक:- मुफ्त कानूनी सलाह उपलब्ध करवाना।
58. इंसानी चरित्र:- अश्लीलता रोकने और सत्संग, आध्यात्मिक साहित्य व संगीत पढ़ने, सुनने की
प्रेरणा देना।
59. कायाकल्प:- बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलवाना व पोलियो कैंप द्वारा मरीजों के मुफ्त आप्रेशन करवाना।
60. प्याऊ:-सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था करना।
61. जीवन आशा:- कम उम्र की विधवाओं की शादी करवाना।
62. एकम सुखम:- जनसंख्या नियंत्रण हेतु एक ही बच्चे के लिए प्रेरित करना।
63. नई सुबह:- तलाकशुदा युवतियों की शादी करवाना।
64. विरासत संभाल:- देश सेवा के दौरान अपंग हुए सैनिक या शहीद सैनिकों के परिवारजनों की यथा
संभव सहायता करना।
65. राष्टÑ का श्रृंगार :- स्वतंत्रता सैनानियों की सहायता करना।
66. सच्ची प्रेरणा:- कभी भी रिश्वत न लेने व न देने के लिए लिखित में प्रण करवाना।
67. महादान दिल:- मरणोंपरांत दिल दान के लिए लिखित में प्रण करवाना।
68. महादान गुर्दा:- कानून के मुताबिक जीते जी व मरणोंपरांत गुदार्दान के लिए पे्ररित करना।
69. आदिवासी विवाह:- आदिवासियों को रूढ़ीवादी परंपराओं से हटाकर सभ्य तरीके से विवाह
करवाना व उन्हें जरूरत का सामान देना।
70. एड्स जागरूकता:- एड्स से रोकथाम व बचाव हेतु जागरूक करना।
71. अनाथ वृद्ध आश्रम का निर्माण।
72. देश व देश के बाहर जमा काला धन, दीन दुखियों की मदद में लगाने हेतु जागरूकता संदेश।
नोट:- साध संगत राष्टÑपति, प्रधानमंत्री महोदय से अनुरोध करती है कि कोई ऐसा फंड बनाएं
जिसमें काला धन जमा करवाया जाए और दीन दुखियों की मदद में लगाया जाए।
73. कुल का क्राउन :- लड़के से ही वंश चलता है, इस भ्रम को दूर करके लड़की शादी करके दुल्हा
घर लाएगी व लड़की से वंश चलेगा।
74. लज्जा रक्षा:- बेसहारा औरतों को सहारा देना।
75. कदम से कदम :- गुणवान विकलांगों की शादी करवाना और उनको रोजगार दिलवाना।
76. अपनों का सहारा:- झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर सुधारना।
77. एक प्रयास:- स्कूल, कॉलेजों में चरित्र निर्माण हेतु नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देना।
78. सहारा ए जीवन:- निशक्त लोगों तक सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाएं पहुंचाना।
79. सशक्त नारी:- लड़कियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देना।
80. स्माइल ओन इनोसेंट फेस:- गरीब बच्चों के लिए मुफ्त बुक बैंक व ट्वॉय बैंक खोलना।
81. ऊर्जा संरक्षण:-बिजली बचत के लिए प्रेरित करना।
82. बाय-बाय इथिन:- पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर कपडेÞ व कागज के थैलों को बढ़ावा देना।
83. सेव द टीनी हार्डशिप:- बाल श्रम (चाईल्ड लेबर) छुड़वाकर, शिक्षा द्वारा आत्म
निर्भर बनाना।
84. गैट लाईट इन डार्क:- जेलों में कैदियों की जिंदगी सुधारना व अल्लाह, राम से जोड़ना।
85. परिश्रम से खाओ:- जुआ व सट्टे को खत्म करने के लिए मुहिम चलाना।
86. मदद-ए-इन्सानियत:- आतंकवाद पीड़ित परिवारों की मदद करना।
87. मेहनत नियामत:- भिखारियों को मेहनत करना सिखाकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना।
88. रोशनी की राह:- अंधे व गूंगे बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करवाना।
89. इंसानियत:- सार्वजनिक स्थानों पर घूमते पागल/मंदबुद्धि लोगों का इलाज करवाना व पता करके
उनके घर पहुंचाना।
90. बंद कत्लेआम:- कानूनी कार्यवाही द्वारा बुचड़खाने बंद करवाना।
91. प्रदूषण मुक्त:- फसलों के अवशेषों को जलाने की बजाय खाद व तूड़ी बनाकर प्रदूषण रोकने की मुहिम।
92. जननी सत्कार:- गरीब गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देना व इलाज करवाना।
93. नई जीवनधारा :- लोगों को चिंतामुक्त करने के लिए उन्हें राम नाम से जोड़कर उनकी पॉजीटिव
सोच बनाना।
94. जननी-शिशु सुरक्षा:- गरीब जच्चा-बच्चा का भरण-पोषण करना।
95. शैतानियत बंद:- बच्चों के बेचने के व्यापार को रोकना।
96. बचाओ संस्कृति:- वेश्यावृत्ति के कोठों को कानूनी तौर पर बंद करवाना।
97. नई किरण:- विधवा बहु को बेटी बनाकर उसकी शादी करवाना।
98. गैरत-ए-इंसानियत:-लड़के लड़कियों को आपस में छेड़खानी व झूठे इल्जाम न लगाने के लिए
लिखित में प्रण करवाना।
99. सर्वश्रेष्ठ कर्तव्य:- मां बाप का सम्मान करना और बुढ़ापे में उनका सहारा बनना।
100. मदार्नी भक्त वीरांगना:- शादी के लायक विकलांग लड़कों के साथ आत्मनिर्भर लड़कियों को शादी
करने के लिए प्रेरित करना।
101. माँ-बेटा सम्भाल:- नि:शुल्क कैंप लगाकर गर्भवती महिला व उसके होने वाले बच्चे के लिए स्वस्थ
संभाल व विकास के लिए जानकारी व दवाईयां प्रदान करना।
102. अस्थियों से परोपकार:- मानव अस्थियों से पेड़ लगाकर समाज को प्रदूषण मुक्त बनाना।
103. सेफ रोड, सेफ लाईफ:- सड़क पर गिरे हुए पेड़ों और मरे हुए जानवरों को हटाना ताकि
कोई दुर्घटना या हादसा न हो।
104. भक्त वीरांगना-ए-गाजी:- जो लड़कियां विधुर लड़कों से शादी करवाएंगी।
105. तेजाब पीड़ित लड़कियों की शादी करवाना।
106. उम्मीद से ज्यादा : सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित लड़कियों की शादी करवाना।
107. अपंग, फुलवहरी आदि से ग्रस्त लड़की की भक्तयोद्धा से शादी करवाना
108. किसान हितकारी ग्रुप द्वारा किसानों की
समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करना ताकि वो आत्महत्या जैसे कदम न उठाये
109. मानसिक तनाव से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए
चिकित्सा व सलाह कैंप लगाना।
110. एल्यूमीनियम व नॉनस्टिक बर्तनों के बारे में जागरूक करना व इसके दुष्प्रभाव बताना।
111. स्कीन बैंक : आग से जले व एसिड पीड़ितों के  लिए मरणोपरांत  स्कीन डोनेट करना।
112. शादी से पहले युवक-युवतियों  के खून की जाँच करवाना ताकि  आने वाली संतान को बिमारियों से बचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ